Thursday, July 9, 2020

TOTA SAB JAANTAA HAI ( SHORT STORY )

                  तोता सब जानता है

मेरा तोता मिट्ठू राम , सब जानना उसका काम ,
राम नाम की धुन गाता है ,सबको करता है परनाम |

कभी नहीं पिंजरे में रहता ,पूरे घर में घूमा करता ,
खाता -पीता सबके साथ ,कभी नहीं नखरे वो करता |

घर में सबकी बात वो माने ,सबके दिल की बातें जाने ,
गर देखे वो किसी को उदास ,राम धुन लग जाए सुनाने |

खेल दिखाए सबको घर में ,बिखराए मस्ती वो घर में ,
देख के उसके प्यारे खेल ,हँसते रहते हैं सब घर में |

कोई क्या खाता है घर में ? कहाँ रखा कोई सामान ?
किसका फ़ोन ,कब आया ? सब कुछ जाने मिट्ठू राम |

No comments:

Post a Comment