Friday, July 3, 2020

PREM EK KRANTI ( SHORT STORY )

      प्रेम एक क्रांति

प्रेम को आज सभी जन देखें ,
एक लड़का , एक लड़की का प्रेम |

क्या यही प्रेम की भाषा है ?
क्या यही प्रेम की परिभाषा है ?

प्रेम तो माँ - बच्चों का होता ,
भाई - बहिन का होता प्रेम ,
दादा - दादी , नाना - नानी सभी के ,
दिलों में खूब पनपता प्रेम  |

दोस्त , सखा , मित्र और सहेली ,
सभी के रिश्ते का आधार है प्रेम |

प्रकृति तो है सच्ची सखी हमारी ,
उससे तो दोस्तों है अनंत प्रेम |

उससे भी ऊपर को देखो ,
परमात्मा की प्रीत - प्रेम |

No comments:

Post a Comment