Thursday, July 2, 2020

JIVAN SURAKSHIT ( JIVAN )

                   जीवन सुरक्षित

एक जादुई शेर बनाओ यारों ,
हर  वायरस को दूर भगाओ यारों ,
जीवन को सुरक्षित कर जाओ यारों |

अपने मन में विचारों का जंगल बनाओ यारों ,
उसमें ही हिम्मत का शेर बनाओ यारों ,
जीवन को  ------     |

 किसी भी  महामारी में अपने मन के जंगल में ,
नियमों के पेड़ लगाओ यारों ,
जीवन को  ------     |

पालन नियमों का करते जाओ ,
घर में रह सुरक्षा पाओ ,
हाथ जोड़ नमस्ते कर जाओ यारों ,
जीवन को  ------       |

परिवार जनों को ये पाठ पढ़ाओ ,
हो सके तो दूजों को भी समझाओ ,
बच्चों को इसमें नेता बनाओ यारों ,
जीवन को  ------         |

No comments:

Post a Comment